चंडीगढ़, 19 फरवरी 2026: लुधियाना के प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक 2026 का आज समापन दिवस है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम मान ने समारोह को संबोधित किया और बाद में विजेताओं को सम्मानित भी किया।
इस साल का ग्रामीण ओलिंपिक इसलिए भी खास रहा क्योंकि 12 साल के लंबे इंतजार के बाद बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन हुआ। CM मान ने कहा- “जब मैं छोटा था तब 7:30 बजे की खबरों में किला रायपुर की न्यूज आती थी। आज यहां पर हूं। लंबे समय से मांग की जा रही थी। हमने सरकार में आकर कानून बनाया।”
सीएम ने अपनी तबीयत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- “तबीयत खराब थी फिर भी आया। इधर एक बल्द (बैल) है उसकी उम्र 20 साल है। वो बल्द की सेवा तब से करते आ रहे हैं भले ही दौड़ नहीं हुई। बल्दों की जोड़ी को गुरुनानक देव जी से जोड़ के देखा जाता है। ये लोग बल्दों को बच्चों की तरह पालते हैं।”
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया- “मैंने आज राजनीतिक बात नहीं करनी है। यहां पर सभी दलों के लोग आए हैं। ग्राउंड सबके सांझे हैं।”