महोबा, 30 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के महोबा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह राजपूत ने रोक दिया। मंत्री एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। विधायक और उनके समर्थकों ने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने और कई गांवों में पानी न पहुंचने की समस्या को लेकर विरोध जताया।
विधायक बृजभूषण राजपूत ने करीब 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर मंत्री के काफिले को बीच सड़क पर रोक लिया। दोनों तरफ से सुरक्षा कर्मियों में झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद गाड़ी से उतरे और रास्ता साफ करवाने की कोशिश की। विधायक और समर्थकों की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि मंत्री को प्रस्तावित कार्यक्रम छोड़कर विधायक के साथ कलेक्ट्रेट ले जाया गया।
कलेक्ट्रेट के दरवाजे बंद कर दिए गए। अंदर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक बृजभूषण सिंह में जोरदार बहस हुई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मंत्री को बंधक जैसी स्थिति में रखा गया हालांकि प्रशासन ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विधायक ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के नाम पर सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
ये भी देखे: यूपी में UGC के नए नियम का जमकर विरोध, बीजेपी के 11 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा