भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस रिसाव, लोगों को आने लगे आंसू

by Manu
गोविंदपुरा

भोपाल, 13 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार, 13 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 बजे हिंद फार्मा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। गैस फैलने से फैक्ट्री और आसपास के लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीईआरएफ, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस और बिजली कंपनी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची। कास्टिक सोडा का उपयोग कर गैस को न्यूट्रल किया गया, और करीब एक घंटे में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। राहत कार्य के दौरान सभी कर्मचारी मास्क पहनकर काम करते रहे।

प्रभावित लोगों को आंखों में आंसू और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन एसडीएम के अनुसार, समय पर कार्रवाई के चलते किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची।

ये भी देखे: पंजाबी बाग में दर्दनाक हादसा: इमारत में लगी आग, झुलसकर दो बच्चों की मौत

You may also like