चितकारा यूनिवर्सिटी ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के उप-कप्तान विहान मल्होत्रा का किया भव्य स्वागत

by Manu
चितकारा यूनिवर्सिटी

चंडीगढ़, 19 फरवरी 2026: चितकारा यूनिवर्सिटी ने अपने युवा क्रिकेट सितारे विहान मल्होत्रा का जोरदार स्वागत किया। विहान इस वर्ष आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने वाले भारतीय टीम के उप-कप्तान थे।

भारत की इंग्लैंड पर शानदार जीत पूरे देश के लिए ऐतिहासिक पल रही। लेकिन चितकारा यूनिवर्सिटी के लिए यह जीत और भी खास रही। विश्व मंच पर ट्रॉफी उठाने वाले खिलाड़ियों में यूनिवर्सिटी का प्रथम वर्ष का बीबीए छात्र भी शामिल था।
जैसे ही विहान कैंपस पहुंचे छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्टाफ बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। झंडे लहराए और उप-कप्तान का उत्साह से स्वागत किया। विहान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया।

एक विशेष समारोह में यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने विहान को उनकी उपलब्धि पर सम्मानित करते हुए ₹2 लाख का चेक भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, “विहान की उपलब्धि सिर्फ खेल में जीत नहीं, बल्कि चरित्र, अनुशासन और दृढ़ता की मिसाल है। वह नए भारत की भावना का प्रतीक हैं, निडर, केंद्रित और भविष्य के लिए तैयार। उन्होंने देश और यूनिवर्सिटी दोनों का नाम ऊंचा किया है।”

विहान ने यूनिवर्सिटी का आभार जताते हुए कहा, “वर्ल्ड कप जीत के बाद कैंपस लौटना बेहद खास लग रहा है। प्रोफेसरों, मेंटर्स और दोस्तों का समर्थन मेरी यात्रा में बहुत अहम रहा। पढ़ाई और क्रिकेट को साथ लेकर चलना आसान नहीं, लेकिन यूनिवर्सिटी ने हमेशा मुझे अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मैं आगे भी देश और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करने की कोशिश करता रहूंगा।”

You may also like