चाचा द्वारा बच्ची से रेप की कोशिश, मामला दर्ज

by TheUnmuteHindi
चाचा द्वारा बच्ची से रेप की कोशिश, मामला दर्ज

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर :बिहार में रिश्ते उस समय तार तार हो गए, जब एक चचा द्वारा अपनी ही भतीजी के साथ रेन करने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार मामला सामने आने के बाद आरोपित चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की तबीयत बिगडऩे पर आरोपित उसे लेकर अस्पताल पहुंचा था. यह मामला योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है जिस व्यक्ति पर रेप का आरोप लगा है वह लडक़ी का चाचा (सगा नहीं) लगता है। वह अंडा खिलाने के बहाने बच्ची को लेकर गया था। बच्ची की तबीयत खराब होने पर आरोपित शख्स खुद ही इलाज के लिए उसे लेकर योगापट्टी पीएचसी गया था। यहां पीएचसी में कार्यरत डॉक्टर को मामला संदिग्ध लगा। डॉक्टर को शक हुआ कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की गई है तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बेतिया के एसपी डॉ. सौरभ सुमन ने बताया कि ढाई साल की बच्ची के साथ रेप की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी गई हे।

You may also like