4
दिल्ली, 21 फरवरी 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शनिवार को दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया।
चेकअप और प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। मुख्यमंत्री अब दिल्ली स्थित हिमाचल सदन पहुंच चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार सुक्खू आज दिल्ली में ही विश्राम करेंगे। रविवार को वे शिमला लौट सकते हैं।
इस बीच कैबिनेट के कई मंत्री भी दिल्ली से वापस लौट आए हैं। वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हो गए।
ये भी देखे: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीपीएल चयन प्रक्रिया को और समावेशी बनाने के लिए उठाया कदम