मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार संकर्षण ठाकुर के निधन पर जताया गहरा शोक

by Manu
नीतीश कुमार

पटना, 08 सितंबर 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार और ‘द टेलीग्राफ’ के संपादक संकर्षण ठाकुर के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि ठाकुर का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकर्षण ठाकुर पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बड़ा नाम थे। उनकी लेखनी और विश्लेषण ने बिहार की राजनीति को करीब से समझाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी लिखी पुस्तकें ‘अकेला आदमी’ और ‘द ब्रदर्स बिहारी’ बिहार की राजनीतिक और सामाजिक गतिशीलता को दर्शाने वाली महत्वपूर्ण कृतियां हैं। नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा कि ठाकुर के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी देखे: शिक्षक दिवस पर नीतीश कुमार ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं, कहा- शिक्षक हैं समाज की रीढ़

You may also like