फतेहाबाद, 18 फ़रवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज फतेहाबाद पहुंचे। वे कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के भतीजे अभिमन्यु की शादी में पहुंचे थे। हालांकि सीएम की मौजूदगी से ज्यादा चर्चा उनकी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ लंबी मुलाकात और संयुक्त लंच की रही।
सीएम सैनी ने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से भी खास तौर पर गले लगकर मुलाकात की और कुछ देर साथ बैठकर बात की।
इस दौरान कांग्रेस के कई विधायक और नेता भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हिसार से सांसद जयप्रकाश और अन्य विधायक भी शादी में शामिल हुए।
सीएम सैनी ने कांग्रेस विधायक चन्द्रप्रकाश और भरत सिंह बैनीवाल से भी हाथ मिलाया। खास तौर पर चन्द्रप्रकाश का हाथ पकड़कर उन्हें पास खींचते हुए काफी देर बात करते दिखे।
ये भी देखे: कुरुक्षेत्र पशुधन मेले में सीएम नायब सैनी ने की ऊंट सवारी, गाय को खिलाया गुड़