निजी अस्पताल में घटित हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जताया दुख

by TheUnmuteHindi
निजी अस्पताल में घटित हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जताया दुख

निजी अस्पताल में घटित हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जताया दुख
नई दिल्ली, 13 दिसंबर : तमिलनाडु में एक निजी अस्पताल में हुए भयानक हादसे के बाद वहां के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गहरे दुख का प्रकटावा किया है। उन्होंन कहा कि पीडि़तों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। बता दें, हादसे में एक नाबालिग बच्ची की भी मौत हुई है। जबकि मरने वाले दो लोग थेनी जिले के रहने वाले थे। सीएम ने मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि जो गंभीर रुप से झुलस गए हैं और आईसीयू में इलाज चल रहा है, उन्हें एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे तथा मामूली रूप से झुलसे व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये दिये जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने निर्देश दिया है कि पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों को अच्छे से अच्छा इलाज दिया जाए।

You may also like