Chicken Vs Fish: गर्मियों में लोग जूस और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग हल्का खाना खाना पसंद करते हैं। इसका कारण यह है कि इस मौसम में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग हल्का और पानी युक्त भोजन खाते हैं। आज हम बात करेंगे उनके लिए जो नॉनवेज कहना पसंद करते है। इसके लिए हमने दो सबसे ज्यादा खाए जाने वाले चिकन और मछली की बात करेंगे।
गर्मियों में क्या खाना सही है – चिकन या मछली ?
मछली खाने की बात करे तो..
1. मछली में पाया जाने वाला प्रोटीन पचने मे आसान होता है।
2. मछली में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क और हृदय दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।
3. मछली शरीर में गर्मी पैदा नहीं करती, इसलिए इसे गर्मियों में आसानी से खाया जा सकता है।
4. मछली खाने से थायरॉइड की कार्यप्रणाली में सुधार होता है
चिकन खाने के फायदे की बात करे तो..
1. चिकन खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत बनती हैं।
2. चिकन प्रोटीन से भी भरपूर होता है।
3. चिकन में स्वस्थ वसा होती है, जिसके सेवन से शरीर को स्वस्थ वसा मिलती है।
4. चिकन खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
गर्मियों में क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है – चिकन या मछली (Chicken Vs Fish)
गर्मियों में चिकन की अपेक्षा मछली खाना अधिक फायदेमंद होता है। दरअसल, मछली में पाया जाने वाला प्रोटीन आसानी से पचने योग्य होता है। गर्मियों में पाचन क्रिया बहुत धीमी हो जाती है। ऐसे में मछली खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि मछली को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। आपको बस यह ध्यान रखना होगा कि मछली पकाते समय आपको कम तेल और मसाले का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। चिकन खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है।
प्रोटीन और कैलोरी भी मछली में चिकन से ज्यादा
मछली और चिकन दोनों के 100 ग्राम की तुलना करने पर पाया गया कि मछली में 188 कैलोरी होती है, जबकि चिकन में लगभग 165 कैलोरी होती है।
ट्यूना के एक औसत कैन से आपको 42 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वही 100 ग्राम चिकन से आपको लगभग 21 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
ये भी देखे: World Cancer Day : कैंसर से बचाव के लिए आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करें