छत्तीसगढ़ पत्रकार हत्या मामला, पुलिस ने आरोपी सुरेश को किया गिरफ्तार

उपमुख्यमंत्री का दावा, कांग्रेस से संबंधित था सुरेश चंद्राकर

by TheUnmuteHindi
छत्तीसगढ़ पत्रकार हत्या मामला, पुलिस ने आरोपी सुरेश को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पत्रकार हत्या मामला, पुलिस ने आरोपी सुरेश को किया गिरफ्तार
उपमुख्यमंत्री का दावा, कांग्रेस से संबंधित था सुरेश चंद्राकर
नई दिल्ली, 6 जनवरी : छत्तीसगढ़ में हुई एक पत्रकार कीहत्या के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है, जिसको लेकर जांच की मांग जोरोशोंरो के साथ उठ रही है। जानकारी के अनुसार इस मामले में बीजापुर जिले में पत्रकार की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को ने हैदराबाद से हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुरेश चंद्राकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रविवार देर रात हैदराबाद से सुरेश को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) एक जनवरी को लापता हो गए थे तथा उनका शव तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था। इस संबंधी राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया था कि मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर का संबंध कांग्रेस से था,हालांकि कांग्रेस ने दावा किया कि सुरेश चंद्राकर हाल में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए थे।
नए साल के दिन हुए थे लापता
जानकारी के अनुसार पत्रकार मुकेश चंद्राकर, 33, नए साल के दिन लापता हो गए। उनका शव 3 जनवरी को एक सेप्टिक टैंक में मिला। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बीजापुर में सडक़ निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली एक समाचार रिपोर्ट उनकी हत्या के पीछे का कारण हो सकती है, क्योंकि निर्माण कार्य का संबंध ठेकेदार सुरेश चंद्राकर से था। छत्तीसगढ़ सरकार ने घटना की जांच के लिए 11 सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया। प्रशासन ने आरोपी की अवैध संपत्तियों और अतिक्रमणों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may also like