सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले चौरा को मिली जमानत

by TheUnmuteHindi
सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले चौरा को मिली जमानत

अमृतसर, 27 मार्च : दिसंबर 2024 में अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब में अकाली दल के नेता सुखबीर ङ्क्षसह बादल पर गोली चलाने की घटना घटी थी। सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौरा को जमानत दे दी है। पिछले साल 4 दिसंबर को बादल पर जानलेवा हमला करने का प्रयास करते समय पुलिसकर्मियों ने चौरा को काबू कर लिया था। घटना के तुरंत बाद 68 वर्षीय चौरा को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों समेत विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। चौरा के वकील जसपाल सिंह मंजपुर ने कहा कि चौरा को मंगलवार को अमृतसर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुमित घई ने जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने कहा, ‘ज्चूंकि आवेदक 4.12.2024 से हिरासत में है और मुकदमे के निष्कर्ष में समय लगेगा, इसलिए, आरोपी/ आवेदक को अनिश्चितकाल के लिए हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

उम्र का भी सुनवाई में किया जिक्र

नारायण चौड़ा की 78 साल की उम्र का भी सुनवाई के दौरान जिक्र किया गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने चार दिसंबर, 2024 की सुबह श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में धार्मिक सजा भुगत रहे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर गोली चला दी थी। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और एसजीपीसी की टास्क फोर्स ने चौड़ा को गोली चलने के दौरान ही काबू कर लिया। इस कारण पूर्व आतंकी का निशाना चूक गया था। पिछले साल 4 दिसंबर को शिरोमणि अकाली दल के तत्कालीन प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे बजे बब्बर खालसा से संबंधित पूर्व आंतकवादी नारायण सिंह चौड़ा ने गोली चलाई थी।

You may also like