Sant Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्ध पदयात्रा में समय को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया जा रहा है। पहले जहाँ यात्रा रात के 2 बजे शुरू की जाती थी वही अब यात्रा का समय सुबह 4 बजे का होगी गया है। जिसका मुख्य कारण है संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य है।
बदलाव का भक्तों की आस्था पर कोई असर नहीं
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महाराज की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी जिस वजह से पदयात्रा को पांच दिनों के लिए रोकना पढ़ा था।स्वास्थ्य में थोड़े सुधार के बाद अब यात्रा फिर शुरू कर दी गई है लेकिन समय में यह परिवर्तन किया गया है। चौंकने वाली बात तो यह है कि इस बदलाव का भक्तों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है।पहले की तरह अब भी हजारों श्रद्धालु रात से ही सड़क किनारे बैठकर संत के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली से आए राहुल का कहना है महाराज जिस समय भी यात्रा करें हम तो उनके दर्शन को हमेशा उत्साहित रहते हैं। यह हमारे लिए समय की बात नहींआस्था की बात है।
संत का स्वागत मार्ग को रंगोली और दीपों से सजाकर किया जाता है
रविवार की देर रात, भक्तों ने छटीकरा मार्ग स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आवास ‘श्री कृष्ण शरणम’ से लेकर रमनरेती मार्ग स्थित श्री राधा हित केली कुंज आश्रम तक के पूरे मार्ग को रंगोली और दीपों से सजाया। जैसे ही महाराज जी अपने आवास से पदयात्रा के लिए निकले, हजारों की संख्या में भक्तों ने जयकारों और भजनों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया।
यह भी पढ़ें: पहलगाम में आतंकवादी हमला: बैसरन घाटी में 5 पर्यटक घायल