BREAKING: पंजाब सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने इलाका खाली कराया

by Manu
पंजाब सिविल सचिवालय

चंडीगढ़, 19 फरवरी 2026: पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। सचिवालय परिसर को खाली करा लिया गया है।

धमकी भरा ईमेल सचिवालय के संबंधित विभाग को मिला था। ईमेल में स्पष्ट रूप से पंजाब सचिवालय में विस्फोट करने की बात कही गई है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र को तुरंत घेर लिया। सचिवालय में मौजूद सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बम निरोधक दस्ता (बम डिस्पोजल स्क्वॉयड) और डॉग स्क्वॉयड की टीमें सचिवालय परिसर में पहुंच चुकी हैं। पूरी इमारत की सघन तलाशी ली जा रही है।

ये भी देखे: BIG NEWS: पंजाब सिविल सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी

You may also like