चंडीगढ़, 16 जुलाई 2025: सीवन थाने में ममता नामक महिला के साथ कथित थर्ड डिग्री टॉर्चर के मामले में नया मोड़ आया है। चंडीगढ़ PGI प्रशासन ने ममता का स्वास्थ्य परीक्षण करने से इनकार कर दिया है, उनका कहना है कि यह हरियाणा राज्य का मामला है, इसलिए वे इसमें दखल नहीं देंगे।
PGI के अनुसार, ममता का मेडिकल परीक्षण हरियाणा के किसी मेडिकल कॉलेज या अन्य PGI में कराया जाना चाहिए। वर्तमान में ममता का इलाज कैथल के जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
इस मामले की जांच के लिए करनाल पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है, जो अगली कार्रवाई करेगा। हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग ने इस प्रकरण का पहले ही संज्ञान लिया है और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने करनाल ADGP कार्यालय से एक सप्ताह के भीतर फैक्ट-फाइंडिंग रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, रोहतक PGI में मेडिकल बोर्ड गठित करने, सीवन के एक निजी डॉक्टर को आयोग के समक्ष पेश होने, और संबंधित पुलिस अधिकारियों को तलब करने के आदेश दिए गए हैं।
ये भी देखे: PGI चंडीगढ़ में ‘डिजी सेवा’ से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मरीजों के लिए सहज पंजीकरण प्रक्रिया