Chandigarh Mayor Elections 2025: भाजपा ने दर्ज की जीत , आप-कांग्रेस को झटका

by Manu
Chandigarh Mayor Elections 2025

चंडीगढ़, 30 जनवरी 2025- Chandigarh Mayor Elections 2025: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी  ने 19 वोटों से जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के गठबंधन को 17 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला ने आप की प्रेम लता को हराकर इस प्रतिष्ठित पद पर जीत दर्ज की।

चंडीगढ़ नगर निगम के असेंबली हॉल में आज सुबह 11:20 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो दोपहर 12:19 बजे तक चली। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सदस्य होते हैं, जिनमें निर्वाचित पार्षद और चंडीगढ़ के सांसद शामिल हैं, जिन्हें पदेन सदस्य के रूप में मतदान का अधिकार प्राप्त है।

चुनाव का पूरा समीकरण

चुनाव से पहले, सीटों का वितरण इस प्रकार था: आम आदमी पार्टी के पास 13 पार्षद, कांग्रेस के पास 6, भाजपा के पास 16 और चंडीगढ़ के सांसद (कांग्रेस) के पास 1 वोट था। इस बंटवारे के बावजूद भाजपा ने मजबूत रणनीति के तहत जीत हासिल की, जबकि आप और कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

चंडीगढ़ के मेयर पद के लिए इस चुनाव ने स्थानीय राजनीति को गर्मा दिया, और इस परिणाम ने भाजपा की स्थिति को और मजबूत किया। चुनाव के नतीजे से यह साफ हो गया कि चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का प्रभाव बरकरार है।

अब देखना यह है कि आगामी दिनों में चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की मेयर चुनाव जीतने के बाद नगर विकास, सफाई और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर क्या कदम उठाती है।

ये भी देखे: Sandeep Dikshit का ‘आप’ पर वार: पंजाब भवन के पास मिला संदिग्ध वाहन से आम आदमी पार्टी के पर्चे व शराब की बोतलें

You may also like