चंडीगढ़, 08 अगस्त 2025: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के एक वीडियो में कथित छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ साइबर सेल ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा को नोटिस जारी किया है। साइबर सेल ने अरोड़ा से पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल संचालकों की जानकारी भी मांगी है।
11 जुलाई 2025 को चंडीगढ़ साइबर पुलिस ने बाजवा की शिकायत पर अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 336(4) (जालसाजी), 356 (मानहानि), और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की थी।
बाजवा ने 7 जुलाई को अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि AAP नेताओं ने उनके 3 मिनट 48 सेकंड के एक वीडियो को संपादित कर गलत तरीके से पेश किया, जिसमें वे पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई की आलोचना कर रहे थे। इस वीडियो को कथित तौर पर इस तरह एडिट किया गया कि बाजवा शिरोमणि अकाली दल (SAD) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का समर्थन करते दिखें, जबकि वे उनकी पत्नी और विधायक गनीव कौर के घर पर विजिलेंस की कार्रवाई की आलोचना कर रहे थे।
ये भी देखे: पंजाब कैबिनेट मीटिंग में 2 अहम फैसलों पर लगी मुहर, अमन अरोड़ा ने दी जानकारी