CET Notification: CET परीक्षा को लेकर जारी हुई बड़ी अपडेट

by Nishi_kashyap
CET परीक्षा

हरियाणा, 20 जून 2025: CET परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। CET परीक्षा के आवेदन आने के बाद सरकार अब पूरी तरह से परीक्षा की तैयारियों में जुटी है। जानकारी के लिए आपको बतादें की सीईटी परीक्षा जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। बतादें की यह परीक्षा तीन दिन में करवाई जाएगी क्योंकि आवेदकों की संख्या बहुत ज्यादा बताई जा रही है। बीते दिन मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की।

CET के लिए आए 13 लाख से ज्यादा आवेदन

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी डिप्टी कमिश्नरों से अगले 3 दिन के अंदर परीक्षा केंद्रों की पहचान करने के आदेश दिए है। और जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट देने को कहा है। बतादें की CET के लिए 13 लाख 48 हजार 697 आवेदन आए हैं। इस बार लाखों में आवेदन आने के बाद परीक्षा केंद्रों की संख्या भी दो हजार के पार जा सकती है।

नकल रोकने के लिए किए गए है पुख़्ता इंतजाम

बतादें की सभी परीक्षा केंद्र CCTV से से लैस रहेंगे। साथ ही नकल रोकने के लिए भी पुख़्ता इंतजाम किए गए हैं। HSSC के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के चयन के संबंध में सभी उपायुक्तों के साथ एक SOP साझा की गई है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री टी.एल. सत्यप्रकाश समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: Punjab News: छुट्टियों को लेकर पंजाब शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फ़ैसला

You may also like