केंद्र के अधिकारियों ने लिया खनौरी बार्डर पर पहुंच कर डलेवाल की सेहत का जायजा
महा पंचायतों की तैयारियों के लिए शंभू बार्डर पर पहुंचेंगे लाखों किसान
चंडीगढ़, 30 जनवरी : खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का मरन व्रत आज 65वें दिन भी जारी है। इस मौके आज चंडीगढ़ से केंद्र सरकार व अधिकारियों की विशेष टीम खनौरी बार्डर पर पहुंच, जिसने जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का हाल चाल जाना और उनको निवेदन किया कि वह 14 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ होने वाली मीटिंग में जरूर पहुंचे।
उधर किसानों ने 11,12,व 13 फरवरी को आने वाली तीन पंचायतों के लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं, जिसके चलते किसान नेता सरवन ङ्क्षसह पंधेर की अगुवाई में आज हजारों किसान शंभू बार्डर पर पहुंच गए हैं। आज रत्नापुरा मोर्चा पर 11 फरवरी को होने वाली महा पंचायत की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज रत्नापुरा मोर्चा में समुची कमेटी की मीटिंग हुई तथा यह फैसला किया गया कि 11 फरवरी को हर गांव से किसान बड़ी संख्या में रत्नापुरा मोर्चा में पहुंच कर महा पंचायत को सफल बनाएंगे। कल सुबह 10:30 बजे दाता ङ्क्षसह वाला खनौरी किसान मोर्चा पर श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे तथा मोर्चा को और मजबूत करने के लिए अरदास की जाएगी, जिसमें किसानों को बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
केंद्र के अधिकारियों ने लिया खनौरी बार्डर पर पहुंच कर डलेवाल की सेहत का जायजा
महा पंचायतों की तैयारियों के लिए शंभू बार्डर पर पहुंचेंगे लाखों किसान
68