नई दिल्ली, 25 जून 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव लागू करने की घोषणा की है। अब छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, जिसका उद्देश्य परीक्षा के दबाव को कम करना और बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरा मौका प्रदान करना है। यह निर्णय नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की सिफारिशों के अनुरूप है।
दो चरणों में परीक्षा
पहला चरण: फरवरी 2026 में आयोजित होगा, जिसमें सभी छात्रों के लिए शामिल होना अनिवार्य है।
दूसरा चरण: मई 2026 में होगा, जो वैकल्पिक होगा। यदि कोई छात्र अपने पहले प्रयास के अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह दूसरी परीक्षा दे सकता है।
दोनों परीक्षाओं में से बेहतर अंक को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा, जिससे छात्रों को अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। CBSE का मानना है कि एक बार की परीक्षा से छात्र की प्रतिभा का सही मूल्यांकन नहीं हो सकता। यह नया सिस्टम लचीलापन और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करेगा।
CBSE की ओर से बयान
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, “यह कदम छात्रों को तनाव कम करने और उनकी गलतियों से सीखने का अवसर देगा। NEP 2020 के तहत हम शिक्षा को अधिक समग्र और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।”
ये भी देखे: CBSE Class 12 Result 2025: CBSE ने जारी किया क्लास 12 के रिजल्ट, यहा देखे रिजल्ट