CBSE Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी

by Manu
CBSE Class 12 Result Check

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगी। कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। समय 12:30 या 1:30 बजे तक रहेगा। यह विषय के अनुसार तय है।

CBSE ने बताया सत्र 2026 से कक्षा 10वीं के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा होगी। यह नई शिक्षा नीति NEP 2020 के सुझाव पर आधारित है।

बोर्ड ने पहली बार 24 सितंबर 2025 को अस्थायी डेटशीट जारी की थी। इसका मकसद था। छात्र और स्कूल पहले से तैयारी कर सकें।

अब सभी स्कूलों ने विषय संयोजन का डेटा भेज दिया। इसलिए फाइनल डेटशीट परीक्षा से 110 दिन पहले जारी हुई। छात्रों को अब योजना बनाने का मौका मिलेगा।

ये भी देखे: CBSE का बड़ा फैसला: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए APAAR ID अनिवार्य

You may also like