58
नई दिल्ली, 25 अगस्त : सीबीआई ने डॉक्टर से रेप और हत्या के बाद सुर्खियों में आये आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए इसके पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक सह उप-प्राचार्य संजय वशिष्ठ और 13 अन्य लोगों के कोलकाता एवं उसके आसपास स्थित परिसरों पर रविवार को छापे मारे। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने मरीजों की देखभाल और प्रबंधन के लिए सामग्री की आपूर्ति से जुड़े लोगों के आवासों और कार्यालयों पर भी छापे मारे।