हरियाणा में बिजली चोरी के मामले बढ़ रहे, DHBVN के जिलों में अधिक मामले

by Manu
लुधियाना बिजली चोरी

चंडीगढ़, 16 सितंबर 2025: हरियाणा में बिजली चोरी की घटनाएं चिंताजनक रूप से बढ़ रही हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अंतर्गत आने वाले जिलों में निगम के आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 तक 8,750 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में अब तक यह संख्या 36,270 तक पहुंच चुकी है। बीते वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 51,208 घरों में ऐसी चोरी का पता चला था।

DHBVN के दायरे में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, नूंह, चरखी दादरी, जींद और महेंद्रगढ़ जैसे 12 जिले शामिल हैं। इनमें बिजली चोरी के मामले अपेक्षाकृत अधिक हैं, जो राज्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बोझ बढ़ा रहे हैं। वहीं, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के 10 जिलों पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर में यह संख्या कम रही। यहां केवल 3,648 घरों में चोरी पकड़ी गई।

इस वर्ष जनवरी से जुलाई तक बिजली चोरी के कुल 32,059 मामलों में FIR दर्ज की गईं, जबकि चुनावी वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 39,401 था। वर्ष 2023 में 63,643, 2022 में 82,087 और 2021 में 65,328 FIR दर्ज हुई थीं।

ये भी देखे: Ambala News: बिजली काटने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन, XEN को किया सस्पेंड

You may also like