सोशल मीडिया इन्फुएंसर ओरी के खिलाफ केस दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला?

by chahat sikri
इन्फुएंसर ओरी

 कटरा ,17 मार्च 2025: सोशल मीडिया इन्फुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फओरी के खिलाफ जम्मू के कटरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई  है।  उनपर आरोप है कि उन्होंने कटरा के एक 5 स्टार होटल में अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन किया।

जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थान में शराब पीने के आरोप में ओरी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है ।कटरा  पुलिस ने माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा के एक होटल में शराब पीने के आरोप में ओरी और उसके दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इन 8 के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए आठ लोगों में ओरी, दर्शन सिंह, पार्थ रैना,ऋतिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और एक रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्जामास्किना के रूप में हुई है। इन आठ के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के आदेश का उल्लंघन करने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर (संख्या 72/25) दर्ज की गई है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कटरा के एक होटल के कोटेज सूट क्षेत्र में शराब पीते हुए पकड़ा गया, जबकि इस इलाके में शराब और मांसाहारी भोजन पर सख्त प्रतिबंध हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद SSP रेसी परमवीर सिंह ने जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता को भंग करने वाली किसी भी गतिविधि को नज़रअंदाज नहीं किया जाएगा।

यह भी देखे: करनाल पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, किसानों को लेकर दिया बड़ा बयान!

You may also like