सात करोड़ की ठगी का मामला, गोपालगंज पहुंची हरियाणा पुलिस, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

by Manu
गोपालगंज ठगी

गोपालगंज, 07 जून 2025: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी छाप गांव में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठग विशाल सिंह उर्फ विवेक सिंह को गिरफ्तार किया है। यह युवक गुरुग्राम की नामी रियल एस्टेट कंपनी M3M इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फर्जी मालिक बनकर 7 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने का आरोपी है।

हरियाणा पुलिस के अनुसार, विशाल ने खुद को कंपनी का मालिक ‘रूप बंसल’ बताकर कंपनी के अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय को व्हाट्सएप पर फर्जी नंबर से मैसेज भेजे। उसने 19 मई से 27 मई 2025 तक 24 किस्तों में कंपनी के ICICI बैंक खाते से 6.96 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवाए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना दक्षिण गुरुग्राम में एनसीआरपी पोर्टल पर मामला दर्ज किया गया।

प्रारंभिक जांच में ठगी के आरोपी की पहचान होने के बाद हरियाणा पुलिस की टीम ने गोपालगंज पुलिस के सहयोग से विशाल को उसके घर से पकड़ लिया।

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय नवसन्वाद संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीएसआई कुलदीप मामले की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, बैंक लेनदेन के विवरण और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। यह गिरफ्तारी हरियाणा और गोपालगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई का परिणाम है।

ये भी देखे: Bihar News: नेपाल भागते समय अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग को मोतिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

You may also like