98
चंडीगढ़, 29 जुलाई 2025: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हुए एक शो के दौरान उन पर सरकार द्वारा प्रतिबंधित गाने गाने का आरोप लगा है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह शो पहले ही विवादों में था, क्योंकि इस दौरान एक दुखद घटना हुई थी। यूनिवर्सिटी के दूसरे साल के छात्र आदित्य ठाकुर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद शो और इसके आयोजकों पर कई सवाल उठने लगे।
ये भी देखे: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के 4 और गाने बैन हुए, अब तक कुल 14 गाने बैन