पटियाला में PRTC बस और कार की भीषण टक्कर में कार चालक की मौत, पत्नी-बेटा घायल

by Manu
PRTC bus accident

पटियाला, 26 फरवरी 2026: पटियाला जिले के गांव फतेहपुर के नजदीक सुबह करीब 5:30 बजे PRTC बस और एक कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बस का कंडक्टर भी हादसे में चोटिल हुआ है।

पुलिस के अनुसार पीआरटीसी बस पटियाला की तरफ आ रही थी जबकि कार सवार लोग हरियाणा के अंबाला से समाना पुलिस कॉलोनी की ओर लौट रहे थे। कार में सवार परिवार समाना में रहता है और रविवार रात हरियाणा में एक समारोह से वापस आ रहा था।

हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पत्नी और बेटे को तुरंत समाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर पटियाला रेफर कर दिया गया। बस कंडक्टर को भी प्राथमिक उपचार के बाद पटियाला भेजा गया।

सिटी पुलिस समाना ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: जालंधर-कपूरथला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा, PRTC बस और पिकअप की टक्कर में 3 की मौत

You may also like