कनाडा U19 vs अर्जेंटीना U19: क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा कारनामा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आईसीसी पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप अमेरिका क्वालीफायर 2025 के चौथे मैच में कनाडा U19 ने अर्जेंटीना अंडर 19 को मात्र 5 गेंदों में हराकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। यह 50 ओवर का वनडे मैच था, लेकिन कनाडा ने इसे इतिहास के सबसे तेज जीत में बदल दिया।
सिर्फ 23 रनों पर ऑलआउट हुई अर्जेंटीना
मैच में अर्जेंटीना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए पूरी तरह उल्टा पड़ गया। कनाडा की घातक गेंदबाजी के सामने अर्जेंटीना की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 23 रनों पर ढेर हो गई। हैरानी की बात यह रही कि उनकी पारी में 7 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पूरी पारी में केवल एक चौका और एक छक्का लगा, और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। कनाडा के तेज गेंदबाज जगमंदीप पॉल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 3 मेडन के साथ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए।
24 रनों के इस छोटे से लक्ष्य को कनाडा ने बिना किसी नुकसान के महज 5 गेंदों में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज धर्म पटेल ने पहली गेंद पर एक रन लिया, जबकि कप्तान युवराज सामरा ने अगली चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्के जड़कर खेल खत्म कर दिया। अर्जेंटीना के गेंदबाज फ्रांज बुर ने इस ओवर में तीन अतिरिक्त रन भी दिए।
ये भी देखे: AUS vs SA T20: ब्रेविस का तूफानी शतक और मफाका की धारदार गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा