पीएम मार्क कार्नी के भारत दौरे से ठीक पहले कनाडा आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा की नागरिकता करेगा रद्द

by Manu
तहव्वुर राणा

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2026: कनाडा सरकार ने 2008 मुंबई आतंकी हमलों के प्रमुख आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की कनाडाई नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। यह फैसला कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे से ठीक पहले आया है। तनाव के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

64 वर्षीय तहव्वुर हुसैन राणा पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक हैं। वह 2001 में कनाडाई नागरिक बना था। राणा 26/11 मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली (दाऊद गिलानी) के करीबी सहयोगी थे। हेडली ने हमलों की रेकी की थी जबकि राणा पर सहायता और साजिश रचने के आरोप लगे हैं।

कनाडा की इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने राणा को नोटिस जारी किया है। विभाग का कहना है कि राणा ने 2000 में आवेदन के दौरान अपनी रेजिडेंसी हिस्ट्री के बारे में झूठ बोला। उन्होंने ओटावा और टोरंटो में रहने का दावा किया जबकि जांच में पता चला कि वे ज्यादातर समय शिकागो में था।

ये भी देखे: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

You may also like