Canada Election 2025: कनाडा चुनाव में मार्क कार्नी आगे, लिबरल पार्टी को बहुमत

by Manu
mark carney win Canada Election

Canada Election 2025 Result: कनाडा में संघीय चुनाव के लिए मतदान सोमवार को समाप्त हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद सभी 343 सीटों पर मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में लिबरल्स ने बड़ी बढ़त हासिल कर ली है और अब वे धीरे-धीरे बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, शुरुआती रुझानों में लिबरल पार्टी 164 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कंजर्वेटिव पार्टी 147 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए है।

ब्लॉक क्यूबेकॉइस (बीक्यू) 23 सीटों पर और एनडीपी 8 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक न तो एएईवी और न ही अन्य पार्टियों को किसी भी सीट पर बढ़त मिली है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और विपक्षी नेता पियरे पोइलीवेरे के बीच माना जा रहा है।

कनाडा के संघीय चुनावों (Canada Election 2025) के रुझान अब धीरे-धीरे परिणामों में बदल रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सिख नेता जगमीत सिंह बर्नबाई सेंट्रल से चुनाव हार गए हैं। उनकी पार्टी नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी को मात्र 12 सीटें ही मिली हैं, जिसके कारण उनकी पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा समाप्त हो गया है। एनडीपी ने 343 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल 12 सीटें ही जीत सकी। पिछले चुनाव में पार्टी ने 24 सीटें जीती थीं।

कनाडा चुनाव में रिकॉर्ड 7.3 मिलियन लोगों ने मतदान किया। कनाडा के संघीय चुनाव में हाउस ऑफ कॉमन्स में 343 सीटें हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 172 सीटों की आवश्यकता होती है।

ये भी देखे: कनाडा में भारतीय नागरिक की हत्या, भारतीय उच्चायोग ने दी जानकारी

You may also like