जालंधर, 04 अप्रैल 2026: पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने राघव चड्ढा विवाद पर खुलकर बात की है। शनिवार को जालंधर में गेहूं खरीद को लेकर आढ़तियों, ट्रक मालिकों और फूड सप्लाई विभाग से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
कटारूचक्क ने कहा, “राघव चड्ढा को छोटी उम्र में ही पार्टी ने बहुत बड़ा ओहदा दिया। उन्हें राज्यसभा भेजा और डिप्टी नेता भी बनाया। अब जब पद छिन गया है तो उन्हें पार्टी के विरोध में नहीं जाना चाहिए। मेरी सलाह है कि वे पार्टी के आदेश का सम्मान करें और पार्टी लाइन पर काम करें।”
मंत्री ने आगे कहा,“लोकतांत्रिक देश में आवाज दबाने जैसे आरोप नहीं लगाने चाहिए। यहां कौन किसकी आवाज दबा सकता है? राघव चड्ढा तो लगातार बोल रहे हैं। पार्टी इतना नहीं बोल रही जितना राघव बोल रहे हैं। उनकी आवाज को कौन दबा सकता है? ऐसे आरोप बहुत हल्के होते हैं।”
ये भी देखे: राघव चड्ढा बताएं, जनहित के मुद्दों पर मोदी सरकार के खिलाफ बोलने से क्यों डर रहे?- AAP