कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा 3.97 करोड़ की लागत से छाजली से नंगला तक बनी 18 फीट चौड़ी सड़क का उद्घाटन

रटोलां से ढंडोली कलां तक सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया

by TheUnmuteHindi
कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा 3.97 करोड़ की लागत से छाजली से नंगला तक बनी 18 फीट चौड़ी सड़क का उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा 3.97 करोड़ की लागत से छाजली से नंगला तक बनी 18 फीट चौड़ी सड़क का उद्घाटन
रटोलां से ढंडोली कलां तक सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया
दिड़बा/संगरूर, 24 नवंबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज गांव छाजली से नंगला तक सड़क को 18 फीट चौड़ा करने के कार्य की समाप्ति के बाद इसका उद्घाटन किया । उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के हर गांव, कस्बे और शहर के निवासियों की जरूरतों से अच्छी तरह वाकिफ है और पिछले साढ़े तीन वर्षों से इन जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हर इलाके की सूरत सुधारी जा रही है और यहां रहने वाले नागरिकों की हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छाजली से नंगला सड़क की लंबाई 5.75 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर लगभग 3 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत आई है।
एक अन्य विकास प्रोजेक्ट के तहत पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा हलका दिड़बा के गांव रटोलां से ढंडोली कलां लिंक रोड की कच्ची सड़क को पक्का करने का काम शुरू करवाया । उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को सड़क संबंधी किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत आएगी और 31 मार्च 2025 से पहले इस सड़क पर यातायात शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है । इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के ओएसडी तपिंदर सिंह सोही, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दलजीत सिंह, जेई जीवन जोत सिंह और जतिन कुमार के अलावा अलग-अलग गांवों की ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे ।

You may also like