कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम तहत लहरा हल्के के सरकारी स्कूलों में 84.36 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन

by TheUnmuteHindi
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम तहत लहरा हल्के के सरकारी स्कूलों में 84.36 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन

लहरा/मूनक/संगरूर, 9 अप्रैल : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं हल्का लहरा से विधायक श्री बरिंदर गोयल ने आज पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के अंतर्गत विभिन्न सरकारी स्कूलों में 84.36 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया । इस अवसर पर उन्होंने गांव कड़ैल के सरकारी मिडिल स्कूल में 33.03 लाख रुपये की लागत से तैयार करवाए गए अतिरिक्त कमरों, चारदीवारी और शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकारी मिडिल स्कूल आलमपुर में 23.90 लाख रुपये की लागत से बने अतिरिक्त कमरों और चारदीवारी तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बखोरा कलां में 19.73 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए स्पोर्ट्स ट्रैक, चारदीवारी और लड़कों-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉकों का उद्घाटन किया। इसी तरह उन्होंने सरकारी हाई स्कूल अलीशेर में 7.70 लाख रुपये की लागत से बनी नई चारदीवारी और शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन भी किया ।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया

समारोहों के दौरान मंत्री गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया । इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य को सदैव प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के अंतर्गत पूरे राज्य के सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं, क्योंकि इस वर्ष सरकारी स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने जे. ई. ई. की परीक्षा पास कर मिसाल कायम की है ।

मान सरकार, जनता की अपनी सरकार है

मंत्री गोयल ने कहा कि मान सरकार, जनता की अपनी सरकार है, जो पारदर्शी ढंग से स्कूलों में हर जरूरी सुविधा प्रदान करने हेतु पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी के चलते जो सरकारी स्कूल पिछड़ गए थे, अब उन्हें दोबारा आधुनिकता की पटरी पर लाया जा रहा है । साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बगैर सिफारिश या रिश्वत के योग्य शिक्षकों की पक्की भर्ती सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के चलते आज सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी तरविंदर कौर, डी.एस.पी. गुरिंदर सिंह बल, डी. एस. पी. दलजीत सिंह विर्क, ब्लॉक नोडल अधिकारी मूनक अरुण गर्ग, दिलदीप कौर, प्रिंसिपल अनिल जैन, राकेश कुमार सरकारी हाई स्कूल अलीशेर, किरनदीप सिंह प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बखोरा कलां, अवतार सिंह मुखी, सरकारी मिडिल स्कूल आलमपुर, अमन सिंह मुखी, सरकारी मिडिल स्कूल कड़ैल, संदीप कुमार प्रिंसिपल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मूनक,पी.ए. राकेश गुप्ता, बूटा सिंह आलमपुर, मनजीत सिंह, गुरलाल सिंह सरपंच बखोरा कलां, बहादुर सिंह बखोरा,मनजीत सिंह सरपंच अलीशेर, काका सिंह अलीशेर, सारज सिंह सरपंच कड़ैल, रिंकू सिंह कुदनी, नच्छतर राऊ एम.सी. मूनक, बलवीर सैनी, राजवीर सिंह सरपंच सुरजन भैणी, गुरलाल सिंह पूर्व उपप्रधान नगर कौंसिल लहरा, स्कूलों का स्टाफ, पंचायतों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

You may also like