कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित विशाल शोभा यात्रा में भागीदारी

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के दर्शाए मार्ग और आदर्शों पर चलने का आहवान

by TheUnmuteHindi

शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुईं संगतें
सुनाम ऊधम सिंह वाला, 16 अक्टूबर: पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम शहर में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस को समर्पित विशाल शोभा यात्रा की शुरुआत करते हुए समस्त संगतों को मुबारकबाद भेंट की। कैबिनेट मंत्री ने लोगों को समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले भगवान वाल्मीकि जी के दर्शाए मार्ग और आदर्शों पर चलने का आहवान किया , ताकि बिना पक्षपात के समानता वाले समाज की रचना की जा सके। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज सुनाम शहर की वाल्मीकि बस्ती से विशाल शोभा यात्रा का औपचारिक तौर पर आगाज़ करते हुए, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा 17 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल अमृतसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है, ताकि भगवान वाल्मीकि जी के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सुनाम ऊधम सिंह वाला में हर साल भगवान वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है, और इस दौरान सभी समुदायों के लोग बढ़ चढ़कर शामिल होते हैं और भाईचारक सांझ को मजबूत करते हैं। इस मौके पर शोभा यात्रा की प्रबंधक समिति द्वारा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस दौरान, पनसीड पंजाब के चेयरमैन महिंदर सिंह सिद्धू और नगर कौंसिल के प्रधान निशान सिंह टोनी ने भी भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की मुबारकबाद दी और उनके द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में संगतें शामिल हुईं, और झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनीं।

You may also like