चंडीगढ़, 03 जुलाई 2025: पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार गुरुवार, 3 जुलाई 2025 को 39 महीनों में छठी बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। लुधियाना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा को दोपहर 1 बजे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे।
संजीव अरोड़ा मान सरकार में 17वें मंत्री होंगे, जिसके बाद मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 18 मंत्री हो जाएंगे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि अरोड़ा के साथ दो अन्य नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है और दो मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। हालांकि, बुधवार देर शाम AAP ने साफ कर दिया कि फिलहाल केवल संजीव अरोड़ा ही शपथ लेंगे।
ये भी देखे: पंजाब कैबिनेट मीटिंग में 2 अहम फैसलों पर लगी मुहर, अमन अरोड़ा ने दी जानकारी