3
लखनऊ, 23 फरवरी 2026: राजधानी लखनऊ के जौखंडी गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। बस तेज गति से जा रही थी कि अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और वाहन पलटकर सड़क पर जा गिरा। बस में सवार यात्रियों में से कुछ बस के अंदर ही फंस गए।
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। फंसे हुए लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
ये भी देखे: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे से भयानक हादसा, कार ट्रक में घुसी, तीन की मौत