20 फुट नीचे गड्ढे में गिरी बस, चार लोगों की हुई मौत

by TheUnmuteHindi
20 फुट नीचे गड्ढे में गिरी बस, चार लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 28 सितंबर : बालेश्वर में एक बस का हादसा होने के कारण बड़ी दुर्घटना घटने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बस का हादसा होने से बस नेशनल हाईवे से 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। घायलों में से 16 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश से 57 तीर्थयात्री जगन्नाथ महाप्रभु का दर्शन करने के लिए कृष्णा नामक बस में पुरी के लिए रवाना हुए थे। वह 18 मार्च को उत्तर प्रदेश से चले थे। बस कल रात कोलकाता से पुरी के लिए रवाना हुई थी। रात करीब एक बजे नेशनल हाईवे 60 पर बस संतुलन खो बैठी और नेशनल हाईवे से 20 फीट नीचे पलट गई, जिस कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

You may also like