14
झज्जर, 04 अक्तूबर 2025: हरियाणा के झज्जर जिले में दादरी टोल के पास बुधवार सुबह एक ट्रक और पैसेंजर बस के बीच जोरदार टक्कर हुई है। बस में सवार 52 यात्रियों में से 40 से ज्यादा जख्मी हो गए है। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह के वक्त हुआ जब ट्रक ड्राइवर ने अचानक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में ट्रक मोड़ लिया। सामने से आ रही बस को बचाने का मौका ही न मिला, और ट्रक सीधे उससे जा टकराया। टक्कर की गति इतनी थी कि बस का अगला हिस्सा चूर-चूर हो गया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें फौरन पहुंचीं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक के बड़े अस्पताल भेज दिया गया।
ये भी देखे: UP Bus Accident: बाराबंकी में जनरथ एसी बस और ट्रक में टक्कर, 24 यात्री घायल