होशियारपुर में बस और कार की भीषण टक्कर, हादसे में 4 लोगों की मौत, 1 घायल

by Manu
Hoshiarpur Accident

होशियारपुर, 10 जनवरी 2026: पंजाब के होशियारपुर जिले में आज सुबह दसूहा मुख्य सड़क पर अड्डा दुसड़का के पास एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। एक रोडवेज बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर होने से कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हादसा शनिवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के गगरेट के निवासी थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार दसूहा से होशियारपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दसूहा से होशियारपुर की ओर आ रही रोडवेज बस के साथ उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। घायल व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी देखे: होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक घायल

You may also like