ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर बस हादसा, दो की मौत, 13 घायल, घायलों का चल रहा इलाज

by Manu
bus accident

ऋषिकेश, 10 सितंबर 2025: उत्तराखंड के ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस नागनी और आमसेरा के बीच सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 13 अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, विश्वनाथ सेवा बस घनसाली के घुत्तू से देहरादून की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों की जांच के लिए पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

ये भी देखे: हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ी पर भूस्खलन, हर की पौड़ी के पास रेल मार्ग ठप

You may also like