कपूरथला में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के घर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

by Manu
सुखपाल सिंह खैहरा

कपूरथला, 23 फरवरी 2026: पंजाब के कपूरथला जिले की भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई की। सुबह-सुबह रामगढ़ गांव में बुलडोजर पहुंचा और विधायक के घर के पास गली में लगाए गए गेट के पिलर को गिरा दिया। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

विधायक सुखपाल सिंह खैहरा उस समय घर पर मौजूद थे। कार्रवाई की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों की बड़ी संख्या घर के बाहर जमा हो गई। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व नोटिस के घर पर बुलडोजर चलाने की कोशिश की गई।

प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। एसएसपी गौरव तूरा खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

डीएसपी करनैल सिंह ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई केवल गली को अवैध रूप से बंद करने वाले गेट के खिलाफ थी। यह गेट बीडीपीओ और तहसीलदार बलविंदर सिंह की मौजूदगी में गिराया गया। अब गली का रास्ता आम लोगों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है।

ये भी देखे: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की बढ़ी मुश्किलें, भेजा गया लीगल नोटिस

You may also like