बीएसएफ ने आईईडी बम किया बरामद, जांच जारी

by TheUnmuteHindi
बीएसएफ ने आईईडी बम किया बरामद, जांच जारी

नई दिल्ली, 17 अक्तूबर : फाजिल्का जिले के अबोहर सेक्टर के बॉर्डर इलाके में बीएसएफ को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन की गतिविधि दिखाई दी। ड्रोन की मूवमेंट का पता चलते ही बीएसएफ ने तुरंत इलाके की तलाशी शुरू की। बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बॉर्डर क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए भेजा गया आईईडी बम बरामद किया है। यह बम आरडीएक्स से भरा हुआ था और इसके साथ बैटरियां और टाइमर भी पाए गए हैं। बीएसएफ ने तुरंत इस विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल सेल को सौंप दिया है। इस तलाशी के दौरान उन्हें एक टीन के डिब्बे में आरडीएक्स से भरा हुआ आईईडी बम मिला। इस बम के साथ बैटरियां और टाइमर भी बरामद किए गए, जो इसे अधिक खतरनाक बनाते हैं। इन सभी को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

You may also like