पाकिस्तान से लौटे BSF जवान, अटारी में भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया

by chahat sikri
पाकिस्तान से लौटे BSF जवान

फिरोजपुर, 14 मई 2025: पिछले महीने अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हिरासत में लिए गए सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को आज अटारी में चेक पोस्ट पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

सीमा सुरक्षा बल ने बयान मे क्या कहा?

सीमा सुरक्षा बल ने एक बयान में कहा- आज बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ, जो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में था। उसको संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर के माध्यम से लगभग 1030 बजे भारत को सौंप दिया गया। यह हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।

पंजाब के फिरोजपुर में तैनात 40 वर्षीय बीएसएफ जवान 23 अप्रैल को अनजाने में सीमा पार कर गया था। जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के एक दिन बाद जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। आतंकी हमले के कारण सीमा पर तनाव बढ़ गया था।

BSF को जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक 3,323 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा का काम सौंपा गया है। गश्त के दौरान बीएसएफ कर्मियों द्वारा गलती से सीमा पार कर जाने की घटनाएं आम हैं और आमतौर पर फ्लैग मीटिंग के जरिए इन्हें सुलझाया जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर तनाव के कारण पाकिस्तान श्री शॉ की रिहाई के लिए इस तरह की बैठक के अनुरोधों का जवाब नहीं दे रहा है। एक अधिकारी ने रिपोर्ट मे बताया पहलगाम हमले के बाद चल रहे तनाव के कारण पाकिस्तान जवाब नहीं दे रहा है।  लेकिन हमने पाक रेंजर्स के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया है और जवान को वापस लाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम मोदी का संबोधन आज रात 8 बजे!

You may also like