अमेठी में दलित परिवार के चार लोगों की हुई निर्मम हत्या

by TheUnmuteHindi
अमेठी में दलित परिवार के चार लोगों की हुई निर्मम हत्या

नई दिल्ली। अमेठी जिला में एक दलित परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने एक पोस्ट सांझी कर दुख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार यूपी के अमेठी में कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक शिक्षक, उनकी पत्नी व दो बेटियों को गुरुवार शाम सात बजे अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोली मार दी। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुस्साहसिक घटना से पूरे जिले में सनसनी मच गई। हमलावर कौन थे और हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में बसपा प्रमुख मायावती का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए तांकि अपराधी बेखौफ न रहें। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

You may also like