मुंबई, 08 अक्तूबर 2025: ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर दो दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार (8 अक्टूबर) सुबह मुंबई पहुंचे है। अमेरिका के टैरिफ विवाद से बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच ब्रिटेन ने राहत भरी खबर लाई है।
भारत-ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी इस साल अगस्त में ब्रिटेन दौरे पर गए थे और अब कीर स्टार्मर की ये यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती देने का मौका है।
FTA के तहत दोनों देश 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रख चुके हैं। मुंबई पहुंचते ही कीर स्टार्मर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए। गुरुवार (9 अक्टूबर) को वे राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। उसके बाद जियो वर्ल्ड सेंटर में CEO फोरम और ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में शिरकत करेंगे।
ये भी देखे: PM MODI: अगले हफ्ते यूके और मालदीव की दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी