अमेरिका की तर्ज पर ब्रिटेन ने भी प्रवासियों के विरुद्ध की कार्रवाई
19000 अवैध प्रवासियों को निकाला जा चुका है देश से बाहर
चंडीगढ़, 11 फरवरी : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गैर कानूनी तौर पर रह रहे भारतीय प्रवासीयों को डिपोर्ट करने के बाद अब ब्रिटेन ने भी प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार ब्रिटेन सरकार ने पहली बार प्रवासियों के निर्वासन का वीडियो जारी किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देश में अवैध प्रवासियों और विदेशी अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है। लेबर सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक लगभग 19,000 अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकाला जा चुका है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार द्वारा इमिग्रेशन पर सख्ती दिखाने के कुछ ही दिनों बाद, ब्रिटेन की लेबर सरकार ने भी अवैध कामगारों पर व्यापक छापेमारी अभियान शुरू किया है। इस यूके-वाइड ब्लिट्ज में भारतीय रेस्तरां, नेल बार, किराना स्टोर और कार वॉश जैसे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है, जहां प्रवासी श्रमिक कार्यरत थे।
अमेरिका की तर्ज पर ब्रिटेन ने भी प्रवासियों के विरुद्ध की कार्रवाई
19000 अवैध प्रवासियों को निकाला जा चुका है देश से बाहर
47