Breaking: एक्टिवा पर जा रहे दो युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम

by Nishi_kashyap
दर्दनाक हादसा

लुधियाना,29 जून 2025: पंजाब के लुधियाना से दुखद हादसे की खबर सामने आई है। बतादें की 2 दोस्तों के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पीएयू की पुलिस ने एक ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार से वाहन चलाकर एक्टिवा सवार 2 युवकों को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप मे मामला दर्ज किया है।

जाँच अधिकारी थानेदार लखबीर सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता मनजीत सिंह निवासी गांव झमट ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने बताया की वह अपने दोस्त मोनू के साथ अपने काम से छुट्टी करके एक्टिवा से घर वापस जा रहा था। इसी बिच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी गई। जिस कारण उसका पैर ट्रक के नीचे आ गया और इलाज के दौरान उसकी टांग को काटना पड़ा। जाँच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े: Punjab News: युवक से मारपीट कर मोबाइल फोन हड़पने के आऱोप में 3 आरोपी गिरफ़्तार

You may also like