PAKISTAN NEWS: बलूचिस्तान के कच्छी जिले में 6 मई, 2025 को फ्रंटियर कोर के काफिले पर हुए IED हमले में एक अधिकारी सहित 6 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, हमला एक रिमोट-नियंत्रित विस्फोटक उपकरण (IED) के जरिए किया गया, जिसने काफिले की एक गाड़ी को निशाना बनाया।
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है, लेकिन बलूचिस्तान में इस तरह के हमले अक्सर बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे अलगाववादी समूहों द्वारा किए जाते हैं।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। बलूचिस्तान में बढ़ती अस्थिरता और सुरक्षा बलों पर लगातार हमले क्षेत्र में चल रहे अलगाववादी आंदोलन और सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करते हैं।
ये भी देखे: BLA ने फिर बलूचिस्तान में मचाई तबाही, IED विस्फोट कर 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे