गुरुग्राम, 23 जून 2025: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आई है बतादें की गुरुग्राम में इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी द्वारा फ्लाइट के कप्तान समेत 3 लोगों पर जातिगत उत्पीड़न करने के आरोप लगाए गए हैं। यह सभी गुरुग्राम में एक मीटिंग में शामिल होने के लिए आए थे। कर्मचारी का कहना है की इसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई।
DLF फेज-1 थाने में मामला दर्ज
पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया है की उसका मीटिंग में सभी लोगों के सामने अपमान किया गया। उसे कहा गया कि ‘यू आर नॉट फिट टू फ्लाई, यू गो बैक एंड स्टिच द स्लीपर्स’ पीड़ित कर्मचारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। कर्नाटक पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर गुरुग्राम भेजी है। अब DLF फेज-1 थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।
इंडिगो एयरलाइंस में कार्यरत है पीड़ित कर्मचारी
पीड़ित कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया की वह इंडिगो एयरलाइंस में कार्यरत है और आदि द्रविड़ समाज से आते हैं (जिन्हें अनुसूचित जाति में सम्मिलित किया जाता है )। उसने आरोप लगाया की उस पर ड्यूटी के दौरान कई बार जातिगत टिप्पणी की गई। 28 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर-24 स्थित एमार कैपिटल टावर-2 में उन्हें एक मीटिंग में बुलाया गया। इस मीटिंग में उनके साथ जाति को लेकर अनुचित व्यवहार किया गया। पीड़ित का कहना है की इस घटना से उनके आत्मसम्मान को चोट पहुँची है।
यह भी पढ़े: 500रु निकालने पर ग्राहकों को मिले 1100रु ! ATM मशीन में हुई तकनीकी ख़राबी