27
प्रयागराज, 26 जून 2025: जार्जटाउन स्थित जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में बुधवार को सामाजिक अधिकार दिवस के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर वीपी सिंह के मंडल कमिशन को लागू कराने के समय जो संघर्ष किए गए थे उन्हें याद किया गया। इस शुभ अवसर पर प्रदेश महासचिव विपिन विनोद,रत्नाकर सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रशांत सिंह, निखिल श्रीवास्तव, आशोक और जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़े: आलू और गेहूं की फसल के लिए करें एनपीके का उपयोग, कृषि अधिकारी ने किसानों को दी विशेष सलाह